विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कार्यवाहक जिला कलक्टर अरूण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई ।
शर्मा ने डम्पिंग यार्ड की समस्या के बारे में खनिज अभियन्ता को निदेशालय स्तर पर वार्ता कर प्रगति से अवगत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी औद्योगिक संघों द्वारा डम्पिंग के स्थाई समाधान हेतु रीको का सहयोग कर एक दूरदर्शी कार्ययोजना बनाई जाने हेतु निर्देश दिए। 
उन्होंने करणी, खारा और नोखा औद्योगिक क्षेत्रों में फायर बिग्रेड की स्थापना व संचालन के लिए निर्देशित किया। बीछवाल औद्योगिक संघ के अध्यक्ष द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में जमा गंदगी व अव्यवस्था से संबंधित फोटोग्राफ दिखाए, जिस पर जिला कलक्टर ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संघों से मिलकर औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई के लिए कार्य योजना बनाये, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का स्थाई समाधान हो सके।
करणी एवं बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निष्कासित गंदे पानी से संबंधित सीईटीपी की स्थापना के लिए एसपीवी के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने से संबंधित प्रकरण काफी समय से लम्बित था, जिस पर बीछवाल एनवायरों फाउण्डेशन ने अवगत कराया कि उनके द्वारा काॅन्सेप्ट तैयार कर लिया गया है और सभी औद्योगिक इकाईयां अनिवार्य रूप से एसपीवी के सदस्य बनें, इसके लिए उन्होंने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएचईडी के एसई ने अवगत कराया कि करणी एवं बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों को शीघ्र ही पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी।
रीको लिमिटेड के अधीन समस्त औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, बिजली, रोड लाईट, सफाई आदि के बारे में चर्चा की गई एवं कार्यवाहक जिला कलक्टर ने रीको को निर्देशित किया कि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके। बीछवाल व खारा औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने बीछवाल में सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण एवं झुग्गी झोपड़ियों को हटवाने के लिए आग्रह किया जिस पर शर्मा ने जल्द ही कार्यवाही करने को कहा।
उन्होंने नेवेली लिग्नाईट काॅर्पोरेशन के प्रतिनिधियों को फ्लाई ऐश की सप्लाई में स्थानीय इकाईयों को वरियता देते हुए स्थानीय इकाईयों की समस्याओं का समाधान करने को कहा नेवेली लिग्नाईट काॅर्पोरेशन के प्रतिनिधियों को वितरण से संबंधित प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

*फूड लैब और वूलन लैब को किया जाए अपग्रेड*

जिला निर्यात संवर्द्धन समिति की बैठक में फूड लैब और वूलन लैब को अपग्रेड करने के बिन्दु उठाए गए और ड्राई पोर्ट की आवश्यकता के बारे में उद्यमियों ने अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने निर्यातकों को आश्वासन दिया कि हर संभव स्तर पर प्रशासन निर्यातकों का सहयोग करने के लिए तैयार है।
बैठक में एलडीएम, खनिज विभाग, श्रम विभाग, व.क्षे.प्रबन्धक रीको लि., बीकेईएसएल, वाणिज्य कर विभाग, राज. राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल, आरएसएलडीसी, नगर विकास न्यास, नेवली लिग्नाइट काॅरपोरेशन बरंसिहसर आदि विभागो के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया, राजस्थान वूलन मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला, रमेश कुमार अग्रवाल, आॅल राजस्थान जिप्सम एसोशिएशन के अध्यक्ष गोपी किशन गहलोत, बीछवाल उद्योग संघ के प्रशान्त कंसल, नोखा उद्योग संघ सचिव संजय अग्रवाल, बीकानेर पापड भुजिया मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, श्रीडूंगरगढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष भंवरलाल सारण, करणी उद्योग संघ के अध्यक्ष महेश कुमार कोठारी, बीकानेर जोन फ्लाई ऐश एसोसिएशन अध्यक्ष कुंदन लाल बोहरा आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...