कोरोना दुनिया में:बीते दिन 4.30 लाख केस आए, 8,196 मौतें

ब्रिटेन में नए संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार, यह पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा

वॉशिंगटन/लंदन। दुनिया में बुधवार को कोरोना के 4 लाख 30 हजार 841 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 4 लाख 9 हजार 292 लोगों ने कोरोना को मात दी और 8,196 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। इस बीच ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। बीते दिन यहां 28,773 लोग कोरोना की चपेट में आए। यह आंकड़ा पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 29 जनवरी को यहां 28,910 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में आए
दुनिया में बुधवार को सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में सामने आए। यहां पिछले 24 घंटों में 62,504 लोग कोरोना की चपेट में आए। इसके बाद भारत में 43,957, इंडोनेशिया में 31,189, कोलंबिया में 26,721 और रूस में 23,378 लोग कोरोना संक्रमित हुए।

सबसे ज्यादा मौतें भी ब्राजील में हुईं
संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा 1787 मौतें ब्राजील में ही रिकॉर्ड की गईं। इसके बाद भारत में 930, रूस में 737, इंडोनेशिया में 728, कोलंबिया में 553 और अर्जेंटीना में 462 लोगों की जानें गईं।

बाइडेन बोले- हम कोरोना से जल्द आजाद होंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उम्मीद है कि जल्द ही US को कोरोना से आजादी मिल जाएगी। देश के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइडेन ने कहा कि अमेरिका कोरोना महामारी से जल्द ही आजाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इसमें लगभग 90% बुजुर्ग और 70% 27 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। इस हफ्ते के अंत तक हम 16 करोड़ लोगों को पूरी तरह वैक्सीनेट कर देंगे।

अब तक 18.49 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 18.53 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 40.09 लाख लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16.97 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.16 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.15 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 77,680 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

  • देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
  • अमेरिका 34,622,690 621,561 29,145,285
  • भारत 30,663,665 404,240 29,799,534
  • ब्राजील 18,855,015 527,016 17,262,646
  • फ्रांस 5,790,584 111,231 5,636,416
  • रूस 5,658,672 139,316 5,101,852
  • तुर्की 5,454,763 49,996 5,324,111
  • ब्रिटेन 4,958,868 128,268 4,341,354
  • अर्जेंटीना 4,574,340 96,983 4,192,546
  • कोलंबिया 4,402,582 110,019 4,113,917
  • इटली 4,264,704 127,704 4,094,421

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...