धीमी स्ट्राइक रेट पर हुई आलोचना तो भड़की मिताली, कहा-लोगों की सलाह की जरूरत नहीं

मिताली ने कहा कि, ‘मैंने पढ़ा है कि आलोचना मेरे स्ट्राइक के बारे में है। मैं लंबे समय से खेल रही हूं और मुझे पता है कि टीम में मेरी एक निश्चित जिम्मेदारी है।’

भारतीय महिला वनडे कप्तान मिताली राज ने अपनी धीमी स्ट्राइक रेट की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वह लोगों से सलाह नहीं मांगतीं क्योंकि वह टीम में अपनी भूमिका जानती हैं। तीसरे वनडे में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज चार्लोट एडवर्डस को पछाड़ते हुए शनिवार को सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘मैंने पढ़ा है कि आलोचना मेरे स्ट्राइक के बारे में है लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं लोगों से सलाह नहीं चाहती। मैं लंबे समय से खेल रही हूं और मुझे पता है कि टीम में मेरी एक निश्चित जिम्मेदारी है।’

तीसरे वनडे में खेली शानदार पारी
38 वर्षीय मिताली चार्लोट द्वारा बनाए गए 10,273 रनों से आगे निकल गईं। मिताली की बल्लेबाजी के बूते भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया लेकिन वह सीरीज 1-2 से हार गया। तीसरे एकदिवसीय मैच में मिताली ने नाबाद 86 गेंदों में 75 रन बनाए। मिताली ने पहले वनडे में 66.66 के स्ट्राइक रेट से 72 रन के लिए 108 गेंदें खाई थीं, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 92 गेंदों में 64.13 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए थे।

टीम मैनेजमेंट के निर्देशों की पालना
कप्तान ने कहा कि वह केवल टीम प्रबंधन के निर्देशों का पालन कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘यही वह काम है जो मुझे कोच ने दिया है और मैं इसमें रमने के लिए तैयार हूं क्योंकि किसी समय मुझे पता है कि शीर्ष क्रम पहले से ही डगआउट में है और मेरे लिए स्थिति को समझना महत्वपूर्ण था। कैसे मैं पैंतरेबाजी कर सकती हूं और आने वाले बल्लेबाजों के साथ मैच को जितना संभव हो उतना करीब लाने की कोशिश कर सकती हूं।

दुनिया की सबसे कामयाब वनडे कप्तान बनीं
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ही मिताली के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वारसेस्टर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही मिताली दुनिया की सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली महिला कप्तान बन गई हैं। 50 ओवर के फॉर्मेट में बतौर कप्तान उनकी ये 84वीं जीत है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 83 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...