आचार्य तुलसी की 25वीं पुण्यतिथि 27 जून को, देशभर में होंगे वर्चुअल व सेल्फ स्पॉट कार्यक्रम, शांति प्रतिष्ठान ने पूरी की तैयारियां

आचार्य तुलसी की 25वीं पुण्यतिथि 27 जून को, देशभर में होंगे वर्चुअल व सेल्फ स्पॉट कार्यक्रम, शांति प्रतिष्ठान ने पूरी की तैयारियां

बीकानेर@जागरूक जनता। आचार्य तुलसी की 25वीं पुण्यतिथि पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान बहुआयामी कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र संत तुलसी को श्रद्धांजलि देगा। इसके तहत विभिन्न वर्चुअल व सेल्फ स्पॉट कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि आचार्य तुलसी केवल तेरापंथ समाज के संत नहीं थे, बल्कि वह जन जन के संत थे। उनके अवदानों को जन जन तक पहुंचाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

महामंत्री हंसराज डागा ने बताया कि 27 जून को आचार्य तुलसी की 25 वीं पुण्यतिथि है। इसके तहत 26 व 27 जून को दो दिवसीय वर्चुअल आयोजन होंगे।
ट्रस्टी किशन बैद ने बताया कि 26 जून रात्रि 8 बजे आचार्य तुलसी एक विराट व्यक्तित्व विषय पर डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की जा जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री तैयार हो चुकी है। इसके माध्यम से आचार्य तुलसी के जीवन व उनकी शिक्षाओं को समझा जा सकेगा।
ट्रस्टी दीपिका बोथरा ने बताया कि 27 जून आषाढ़ कृष्ण तृतीया रात्रि 8 बजे भक्ति संध्या तुलसी सिमरूं तेरा नाम आयोजित होगी। भक्ति संध्या में देशभर में फैले तेरापंथ समाज के 10 गायक-गायिकाओं की प्रस्तुतियां होंगी।
ट्रस्टी मनीष बाफना ने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उद्गारों की अभिव्यक्ति, तुलसी जप-तप-संकल्प, तुलसी मेरी दृष्टि में व तुलसी सुर संगम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।
तुलसी सुर संगम प्रतियोगिता के प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि देशभर के 265 गायक गायिकाओं ने भजनों की रिकॉर्डिंग भेजी थी। जिनमें से 25 प्रतियोगी सेमीफाइनल में पहुंचे। 25 प्रतियोगियों में से पांच फाइनल में पहुंचे, इन्हीं में से विजेता निकाले गए। प्रतियोगिता में दिल्ली के सुयश बैगाणी प्रथम, बंगाईगांव की वसुधा कोठारी द्वितीय, सिलीगुड़ी की सलोनी छाजेड़ तृतीय रही। वहीं मुंबई की वंदना सुराणा व बालोतरा की रीना कवाड़ सांत्वना विजेता रहीं। धर्मेंद्र डाकलिया, विनोद भंसाली व जयंत सेठिया प्रतियोगिता के प्रभारी थे।
उद्गारों की अभिव्यक्ति प्रतियोगिता प्रभारी विनोद भंसाली व जयंत सेठिया ने बताया कि 117 लोगों ने तुलसी गुरूदेव के प्रति अपने उद्गार भेजे। इन्हीं 1-1 मिनट के उद्गारों में से 7 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दीपिका बोथरा ने बताया कि 27 जून को तुलसी जप तप संकल्प कार्यक्रम भी चलेगा। इसके तहत देशभर में बैठे अनुयायी त्याग-प्रत्याख्यान, संकल्प आदि करेंगे। विशेष बात यह है कि सुबह 11:15 बजे से गुरूदेव के देवलोकगमन के समय 11:25 बजे तक देशभर में फैले अनुयायी सेल्फ स्पॉट जप करेंगे।
तुलसी मेरी दृष्टि में के प्रभारी मनीष बाफना ने बताया कि देशभर के सर्वसमाज के विद्वानों ने तुलसी गुरूदेव के प्रति अपने विचार भेजें हैं। यह विचार वीडियो फॉर्मेट में है। इन सभी विचारों की एक वीडियो बुक बनेगी।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष महावीर रांका, महामंत्री हंसराज डागा, ट्रस्टी किशन बैद, दीपिका बोथरा, मनीष बाफना सहित धर्मेंद्र डाकलिया, दीपक आंचलिया, करणी दान रांका, मनोज सेठिया, जयंत सेठिया व रोशन बाफना उपस्थित रहे। आभार दीपिका बोथरा ने व्यक्त किया। संचालन मनीष बाफना ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...