बीकानेर में आज हुआ रिकॉर्ड वेक्सीनेशन, शनिवार को भी 11 हजार डोज के बड़े लक्ष्य के साथ लगेगी डोज

बीकानेर में आज हुआ रिकॉर्ड वेक्सीनेशन, शनिवार को भी 11 हजार डोज के बड़े लक्ष्य के साथ लगेगी डोज

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में आज शुक्रवार को रिकॉर्ड वेक्सीनेशन हुआ जिसके लिए पूरा स्वास्थ्य महकमा जोर शोर से एक्टिव रहा वंही खुद जिला कलेक्टर नमित मेहता, नगर निगम आयुक्त ए. एच गौरी, कोविड नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा, जिला परिषद सीईओ व आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता सहित तमाम अधिकारी फील्ड में रहे जिसके फलस्वरूप आज 32035 जनों का टीकाकरण किया गया इससे पहले जिले में एक दिन का रिकॉर्ड 30 हजार के आसपास था । आज हुए रिकॉर्ड वेक्सीनेशन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार के लिए करीब 11 हजार डोज के लक्ष्य के साथ टीकाकरण का प्लान बनाया है ।

आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया शनिवार को बीकानेर में 11 हजार डोज के सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमे से 5 हजार डोज बीकानेर शहर में व शेष डोज ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी । डॉ गुप्ता ने बताया बीकानेर शहर के 18 केंद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालो के लिए करीब चार हजार डोज उपलब्ध रहेगी जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट आज रात करीब 9:15 से 9:30 के बीच ओपन होगी वंही शेष 1 हजार डोज 45+ आयु वर्ग वालों के लिए उपलब्ध रहेगी । वंही करीब 6 हजार डोज से ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमे 18+ व 45+ दोनों वर्गों के लिए उपलब्ध रहेगी जिसमे से 18 से 44 आयु वर्ग वालो के लिए 50 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...