बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ता शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित ,शिकायत निवारण व अपीलीय प्राधिकरण के बारे में दी गई जानकारी

बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ता शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित ,शिकायत निवारण व अपीलीय प्राधिकरण के बारे में दी गई जानकारी

बीकानेर@जागरूक जनता। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन किया गया । जोन महाप्रबंधक (व्यवसायिक क्षेत्र) एन राम की अध्यक्षता में आयोजित गई कार्यशाला में बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को सेवाओं से सम्बंधित शिकायतों के निवारण व शिकायत दर्ज करवाने के विभिन्न माध्यम तथा अपीलीय प्राधिकरण के बारे में बताया गया । उपभोक्ता संरक्षण समिति जोधपुर व हनुमानगढ़ के अध्यक्ष ने भी इस कार्यशाला में अपने  सुझाव रखे । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यशाला में उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना गया।  मनोज चौहान ने बीएसएनएल भारत फाइबर के बारे में उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान  किया ।  सहायक महाप्रबंधक ( उपक्रम व्यवसाय ) इन्द्र सिंह ने  लीज्ड सर्किट में आने वाली शिकायतों के निराकरण की प्रकिया समझाई । कार्यशाला के अंत मे उप महाप्रबंधक  ने कार्यशाला से जुड़ने वाले सभी उपभोक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...