गहलोत मंत्रिमंडल की वर्चुअल बैठक आज, अनलॉक-3 की गाइड लाइन को मिलेगी मंजूरी

30 जून को समाप्त होने जा रही है अनलॉक 2 की गाइडलाइन, मंत्रियों के जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू करने पर भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा, 3 बजे कैबिनेट और 3.30 बजे मंत्रिपरिषद की होगी बैठक, कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर भी होगी चर्चा

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों और सियासी खींचतान के बीच शुक्रवार को गहलोत मंत्रिमंडल समूह की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 3 बजे कैबिनेट और 3.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक वर्चुअल होगी। अधिकांश मंत्री वर्चुअल ही बैठक में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्य़क्ष और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर से ही वर्चुअल बैठक से जुडे़गे।हालांकि कैबिनेट सचिवालय ने बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कोरोना प्रबंधन पर ही बैठक होगी। गहलोत मंत्रिपरिषद समूह की बैठक में अनलॉक-3 की नई गाइड लाइन, कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों और मंत्रियों के जनसुनवाई जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

अनलॉक 3 की गाइड लाइन को मिलेगी मंजूरी
विश्वस्त सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल समूह की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आने के बाद सरकार प्रदेश के लोगों को छूट का दायरे में इजाफा देते हुए अनलॉक-3 की सौगात देने जा रही है, अनलॉक-3 की नई गाइड लाइन तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग ने दिए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अनलॉक 3 की नई गाइड लाइन को लेकर मंत्रियों से चर्चा करेंगे और उसके बाद गाइड लाइन को मंजूरी देंगे। वैसे भी अनलॉक-2 की गाइड लाइन 30 जून तक ही प्रभावी है।

तीसरी लहर की तैयारियों पर भी होगी चर्चा
वहीं बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल समूह की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर भी चर्चा करेंगे। कोरोना तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारियां की जाए और मेडिकल इंन्फ्रास्ट्रक्चर किस तरह से मजबूत किया जाए, इसे लेकर मंत्रियों के सुझाव लिए जांएगे।

जनसुनवाई पर भी होगी बैठक में चर्चा
विश्वस्त सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों की फिर से जनसुनवाई कार्यक्रमों को शुरू किए जाने को लेकर भी चर्चा होगी। मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी मुख्यमंत्री मंत्रियों को देंगे।

27 जून को जारी हो सकती है नई गाइड लाइन
सूत्रों का कहना है कि अनलॉक 3 की नई गाइड लाइन को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग नई गाइड लाइन 27 जून को जारी कर सकता है। नई गाइड लाइन में छूट का दायरा और बढाया जाएगा।

  • धार्मिक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति- एक साथ पांच श्रद्धालुओं को मिलेगी इजाजत
  • बाजारों का समय 7 बजे तक बढ़ाय़ा जा सकता है
    -निजी और सरकारी कार्यालयों का समय शाम 6 बजे तक हो किया जा सकता है
    -वीकेंड कर्फ्यू वाले दिन रविवार को दोपहर 12 बजे भी बाजार खोले जा सकते हैं
    शादी समारोह में दोनों पक्षों के 50-50 लोगों को शरीक होने की छूट
    -मल्टी प्लेक्स सिनेमा को सीमित संख्या के आधार पर मिलेगी छूट

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...