रॉबर्ट वाड्रा की कार का दिल्ली पुलिस ने काटा चालान, जानिए वजह

दिल्ली पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत काटा प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ( Robert Vadra )की गाड़ी का चालान काटा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का चालान मोटर व्हीकल एक्ट ( Motor Vehicle Act ) की धारा 184 के तहत किया गया है। दरअसल यह धारा खतरनाक ड्राइविंग के दौरान लगाई जाती है।

रॉबर्ट वाड्रा बुधवार की सुबह सुरक्षा कर्मियों के साथ बारापुला से सुखदेव विहार अपने ऑफिस जा रहे थे तभी उनकी कार ने अचानक ब्रेक लिया जिसके बाद पीछे चल रही गाड़ी की उनकी कार से टक्कर हो गई। यही वजह है कि पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान काटा है।

रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान इन दिनों सुर्खियां बंटोर रहा है। दरअसल खतरनाक ड्राइविंग मामले में दिल्ली पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा है। रॉबर्ट अपनी कार से दफ्तर जा रहे थे। जिस वक्त यह घटना हुई रॉबर्ट वाड्रा खुद भी गाड़ी में मौजूद थे।

रिपोर्ट में लिखी ये बात
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में रॉबर्ट वाड्रा बाल बाल बच गए, साथ ही किसी और के घायल होने की खबर नहीं आई। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाड्रा की कार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर पीछे से टक्कर मारी गई।

साइकिल से दफ्तर जाते दिखे थे रॉबर्ट
इससे पहले भी अपने ऑफिस जाते वक्त रॉबर्ट वाड्रा सुर्खियां बंटोर चुके हैं। दरअसल इसी वर्ष फरवरी में उन्हें साइकिल से अपने दफ्तर जाते हुए देखा गया था। हालांकि इसके पीछे का करण पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को बताया गया था। वाड्रा ने कहा था कि केंद्र सरकार को आम लोगों के दुख को समझना चाहिए। अगर आम आदमी की मुश्किलों के बारे में बोलना है, तो मुझे उनकी तकलीफ को समझना पड़ेगा।

घर पर रख दिए अपने वाहन
उस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि आम लोगों ने अपनी बाइक-स्कूटर घर पर रख दिए हैं, क्योंकि पेट्रोल-डीजल महंगा है। रॉबर्ट वाड्रा केंद्र सरकार समेत बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी लगातार सवाल उठाने वालों पर निशाना साधती है, अब मैं ये मुद्दा उठा रहा हूं तो वो मुझे देशद्रोही भी कह सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...