ब्रेकिंग : बीकानेर में बड़ा हादसा, फेक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर के नजदीक शोभासर स्थित एक फेक्ट्री में अभी- अभी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है जिसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों में हड़कंप सा मच गया । जानकारी के अनुसार शोभासर स्थित डूडी धर्म कांटे के समीप एक गिट्टी की फैक्ट्री में भीषण लाग लग गई जिसके बाद आसपास के फेक्ट्री मालिकों व मजदूरों सहित ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन हवा का रुख तेज होने से आग ने भीषण रूप ले लिया । इस दौरान कानासर मिलट्री केम्प से दो दमकल की गाड़ियां व दो दमकल की गाड़ियां बीछवाल फायर स्टेशन से पहुंची है वंही मौके पर ग्रामीणों के चार टैंकर भी आग बुझाने में जुटे हुए है लेकिन आग विकराल होती जा रही है इसकी तेज लपटे आसमान को छू रही है । जानकारी के अनुसार यह आग अग्रवाल एग्रो इंडस्ट्रीज में लगी है जो गिट्टी बनाने का का करती है इसके मालिक का नाम सुरेंद्र अग्रवाल बताया जा रहा है । खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुँची थी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...