सिरोही के 6 नगर निकायों में 5 पर बीजेपी का बोर्ड, सिरोही में कांग्रेस की रितु जैन बनीं सभापति

शिवगंज में एक वोट से बीजेपी की जीत, पिंडवाड़ा में राकेश रावल, माउंट आबू में सुनील आचार्य और मंडार में प्रागाराम कोली ने संभाली कमान; आबूरोड में भावना अग्रवाल बनीं पालिकाध्यक्ष

सिरोही: जिले के छह नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव के बाद सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। चुनाव परिणामों में बीजेपी ने पांच नगर निकायों में अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की, जबकि जिला मुख्यालय स्थित सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा। छह निकायों के नतीजों में बीजेपी को पांच जगह सफलता मिली, वहीं एकमात्र सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

शिवगंज में एक वोट से बीजेपी की बाजी

शिवगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बीजेपी के कुंदनमल अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज एक वोट के अंतर से हराकर पालिकाध्यक्ष का पद हासिल किया। कुंदनमल अग्रवाल को 18 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 17 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही शिवगंज नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड बन गया।

पिंडवाड़ा में राकेश रावल बने पालिकाध्यक्ष

पिंडवाड़ा नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी राकेश रावल ने जीत दर्ज की। राकेश रावल को 14 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अचल सिंह बालिया को 11 वोट मिले। तीन वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए राकेश रावल पालिकाध्यक्ष बने। नतीजे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

सिरोही में कांग्रेस की रितु जैन की बड़ी जीत

सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना बोर्ड बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी रीतु जैन को 30 वोट, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को महज 5 वोट मिले। इस जीत के साथ रीतु जैन सिरोही नगर परिषद की सभापति बनीं। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने अपना राजनीतिक प्रभाव बरकरार रखा।

माउंट आबू में सुनील आचार्य की बड़ी जीत

माउंट आबू नगर पालिका में बीजेपी के सुनील आचार्य ने कांग्रेस के यश शर्मा को हराया। सुनील आचार्य को 19 वोट, जबकि यश शर्मा को 6 वोट मिले। 12 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए सुनील आचार्य पालिकाध्यक्ष बने।

आबूरोड और मंडार में भी बीजेपी का बोर्ड

आबूरोड नगर पालिका में बीजेपी की भावना अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं नवगठित मंडार नगर पालिका में बीजेपी के प्रागाराम कोली ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस तरह सिरोही जिले के छह नगर निकायों में पांच पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का बोर्ड बना है। चुनाव परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अलग-अलग निकायों में बने सियासी समीकरणों की तस्वीर भी साफ कर दी है।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...

डॉ धाकड़ दंपत्ति बने हाई इंटेंसिटी फिटनेस स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धा में प्रथम चिकित्सक दंपत्ति

हायरॉक्स सोलो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जयपुर @ jagruk janta ....