किवरली के पुराने स्कूल परिसर में तारबंदी को लेकर विवाद, प्रधानाचार्य ने उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत

कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित कब्जे और तारबंदी के प्रयास का आरोप, मौके पर उचित मार्गदर्शन की मांग

सिरोही/किवरली। किवरली स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पुराने परिसर में कथित तौर पर तारबंदी और कब्जे के प्रयास को लेकर विवाद सामने आया है। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से संबंधित शिक्षा अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी गई है।
शिकायत के अनुसार, पूर्व में भी कुछ ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के पुराने परिसर की भूमि पर गांव का हक जताते हुए कब्जे और भूमि की मांग के संबंध में विद्यालय प्रशासन की ओर से अधिकारियों को अवगत कराया गया था।

प्रधानाचार्य द्वारा 13 सितंबर 2026 को भेजी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि उसी दिन कुछ ग्रामीणों द्वारा उक्त परिसर में कथित रूप से तारबंदी कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।

विद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किवरली से मौका-ए-परिस्थिति पर उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा आबूरोड को भी भेजी गई है।
फिलहाल मामले में विद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने और मौके की वास्तविक स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की बात सामने आई है।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी, 17 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

जयपुर : पंचायती राज संस्थाओं में लॉटरी के माध्यम...

सबके लिए न्याय, शांति और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण ही लोकतंत्र का बड़ा आधार- राज्यपाल

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर "भारतीय युवा संसद" का 31...