पाली में वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद का निधन, अबरार खान को किया चिकित्सकों ने मृत घोषित

पाली: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद का निधन हो गया. नवनिर्वाचित पार्षद अबरार खान को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद पाली के ट्रोमा सेंटर लाया गया था. राजकीय अस्पताल से नवनिर्वाचित पार्षद अबरार खान को पाली रैफर किया था. निर्वाचित पार्षद की मौत की सूचना के बाद मारवाड़ जंक्शन में शोक की लहर है.

आपको बता दें कि मारवाड़ जंक्शन में नवनिर्वाचित पार्षद की तबीयत बिगड़ गई थी. वार्ड-7 के निर्दलीय पार्षद अबरार खान निर्वाचित हुए थे. निर्दलीय जीत के बाद कल शाम को कांग्रेस को अबरार खान ने समर्थन दिया था. आज सुबह घर पर ही सीने में दर्द की शिकायत के बाद तबीयत बिगड़ गई. निर्वाचित पार्षद को परिजन मारवाड़ जंक्शन अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पाली रैफर किया था.

पाली में मारवाड़ जंक्शन के नवनिर्वाचित पार्षद अबरार खान के निधन से शोक की लहर है. पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर पाली पहुंचे. बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और समर्थकों से मुलाकात की. अचानक हुए निधन पर पूर्व विधायक ने शोक जताया. परिजनों को ढांढस बंधाकर दुख की घड़ी में साथ देने का भरोसा जताया. पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज दर्द समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी अस्पताल पहुंचे. अबरार खान ने कल ही पूर्व विधायक से मुलाकात कर कांग्रेस को समर्थन का वादा किया था. अबरार खान वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय निर्वाचित हुए थे.

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी, 17 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

जयपुर : पंचायती राज संस्थाओं में लॉटरी के माध्यम...

सबके लिए न्याय, शांति और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण ही लोकतंत्र का बड़ा आधार- राज्यपाल

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर "भारतीय युवा संसद" का 31...