वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, नई राष्ट्रीय टीम का हुआ ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी नई राष्ट्रीय टीम के सदस्यों की घोषणा कर दी है जिसमें राजस्थान के दो प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी है. नई टीम में राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है.

13 उपाध्यक्ष
भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर 13 नेताओं की नियुक्ति की है. इनमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब से सरदार मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से प्रो. एम. नागराजा, उत्तर प्रदेश से प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं.

8 महामंत्री
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर 8 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें राजस्थान से डॉ. सतीश पूनिया के अलावा महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब, उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और हरियाणा से संजय भाटिया शामिल हैं.

संगठन में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं. बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है.

राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेता
राजस्थान के लिहाज से भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया की नियुक्ति सबसे अहम है. राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से प्रदेश के दोनों प्रमुख भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भूमिका बढ़ी है. इनके अलावा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष तथा मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸            

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...