
जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘ऊर्जा 2026’ के तीसरे दिन का शुभारंभ नए अंदाज के साथ किया गया। इस अवसर पर ‘ऊर्जा’ के हरे रंग के स्वरूप को समझने के लिए सभी विद्यार्थियों ने हरे रंग के वस्त्र पहन प्रकृति, नवजीवन और सकारात्मक ऊर्जा के भाव को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरूआत चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी, प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी ,अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी , अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी , डीन व प्रिंसिपल डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल ने दीप प्रज्जवलित कर की।

इमोशनल रेगुलेशन सत्र में लाइफ कोच रवि उत्तमवी ने विद्यार्थियों को भावनाओं को समझकर उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज लोग सफलता और उपलब्धियों की दौड़ में खुशी को भूलते जा रहे हैं, जबकि जीवन में आगे बढ़ने से पहले खुश रहना सीखना जरूरी है प्रोक्रास्टिनेशन (काम को टालने की आदत) का अर्थ समझाते हुए, उन्होंने कहा कि केवल सीखना और सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सीखी हुई बातों को जीवन में लागू कर उस पर एक्शन लेना जरूरी है। उन्होंने ग्रिटीट्यूड क्लब के माध्यम से सकारात्मक सोच, कृतज्ञता और खुशी को बढ़ावा देने की बात कही। 3200 प्रतिभागियों वाली वर्चुअल क्लास का उदाहरण देते हुए उन्होंने सीख को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया और विद्यार्थियों से स्वयं खुश रहने, दूसरों में खुशी बांटने तथा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।
वहीं, ड्रामा क्लब द्वारा ‘एवरी ड्रिम्स डिर्जवस ए चांस’ थीम पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों के सपनों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें साकार करने में कॉलेज एवं शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को अपने सपनों पर विश्वास रखने और सफलता की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘ए फायरसाइड चैट’ सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रेरणादायी महिला उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। सत्र में रितिका शर्मा, शिवांगी पोद्दार , प्रियंका बैराठी, अदिति चमड़िया, मुस्कान वाधवानी, श्रुति कलानी और चारु भारती कट्टा ने उद्यमिता, करियर, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सफलता की राह में आने वाली चुनौतियों पर खुलकर संवाद किया।
वक्ताओं ने अपनी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक यात्राओं के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाने, चुनौतियों को अवसर में बदलने, नए कौशल सीखने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। यह संवाद विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और सीख से भरपूर रहा।
वहीं, कॉलेज की स्टूडेंट काउंसिल एवं क्लब हेड्स द्वारा विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता और क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
फैशन के विद्यार्थियों द्वारा ‘न्यू एरा’ थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बदलते दौर, आधुनिक फैशन और नई सोच की झलक प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


