कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों की 10 से 12 अगस्त तक होगी इन-पर्सन काउंसलिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को गति देते हुए 10 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक इन-पर्सन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन उपरांत प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग द्वारा कृषि विभाग को आवंटित कुल 460 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

कृषि विभाग को आवंटित अभ्यर्थियों में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 428 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 32 अभ्यर्थी शामिल हैं। विभाग में उपलब्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापन सुनिश्चित करने के लिए यह काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
काउंसलिंग का आयोजन ऑडिटोरियम, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM), टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर में किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों को उपस्थित होकर उपलब्ध रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सचिवालय मे खाद्य मंत्री ने किया Jaipur के महेन्द्र सिंह का सम्मान

जयपुर . राजस्थान मे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत...

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) की ओपीडी में ‘ब्रेस्टफीडिंग कक्ष’ का शुभारंभ

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान सप्ताहभर चले जनजागरूकता, प्रशिक्षण...

खेत गन्ने और पपीते का, खेती हो रही थी नशे की! 1555 पौधे जब्त

आरोपी ने खेत में गन्ने और पपीते इस तरह...