संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन यात्रा को झंडी दिखाई। 25 रथों के माध्यम से संत गुरु रविदास के समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को राजस्थान के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

जयपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ करते हुए कलश वंदन रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के शहरों, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेगी और संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव तथा मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी से समानता, सेवा, सामाजिक समरसता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य इन आदर्शों को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सके।

पूरे प्रदेश में पहुंचेगा समरसता का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय, समान अवसर और सामाजिक समरसता के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस, समृद्ध एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

25 रथों को किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान एसएमएस स्टेडियम से कलश वंदन यात्रा के तहत 25 रथों को रवाना किया गया। ये रथ प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इसके बाद कलशों में लाई गई पवित्र रज (मिट्टी) को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों तक ले जाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर संत रविदास के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा
यह आयोजन संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान का हिस्सा है। अभियान की शुरुआत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से हुई थी। वहां से लाई गई पवित्र रज को अब देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाया जा रहा है, ताकि संत रविदास के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और हवा महल क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

https://www.instagram.com/jagruk_janta/

https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र: CM भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को सौंपे दायित्व

जयपुर : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी...