राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से शुरू होगी और 15 नवंबर 2026 तक चलेगी. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पूरा चुनाव कार्यक्रम पेश कर दिया है.

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश कर दिया है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया 54 दिनों में पूरी करने का कार्यक्रम है. हाईकोर्ट में पेश किए गए पूरा चुनाव शेड्यूल के अनुसार, 23 सितंबर को चुनाव की आधिकारिक घोषणा होगी. इसके बाद 28 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी.

नाम वापसी की अंतिम तारीख कब
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है. 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 5 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी. इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

13 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग
प्रदेश में जिला परिषद/ पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 13 अक्टूबर, दूसरे चरण का 23 अक्टूबर, तीसरे चरण का 29 अक्टूबर और चौथे चरण का मतदान 03 नवंबर को होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान में पंच और सरपंच के चुनाव भी चरणों में संपन्न होंगे.

सरपंच और पंच चुनाव के कब होंगे मतदान
पंच और सरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 14 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 24 अक्टूबर, तीसरे चरण की वोटिंग 30 अक्टूबर होगी, जबकि चौथे चरण का मतदान 04 नवंबर होगा.

प्रमुख और प्रधान के कब होंगे चुनाव
वहीं, उपसरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 15 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 25 अक्टूबर को वोट डालें जाएंगे. जबकि तीसरे और चौथे चरण के तहत उपसरपंच चुनाव के लिए 31 अक्टूबर और 05 नवंबर 2026 को मतदान होंगे. पंचायत समिति सदस्य या जिला परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना 12 नवंबर 2026 को होगी.

वहीं, प्रमुख और प्रधान के चुनाव के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपप्रमुख और उप प्रधान के चुनाव के लिए 15 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इस तरह राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2026 तक पूरी करने का कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया गया है.

जस्थान नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम

चुनाव घोषणा: 17 अगस्त 2026

सदस्य पद के लिए

  • लोक सूचना जारी: 22 अगस्त 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 29 अगस्त 2026
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे तक
  • चुनाव चिन्ह आवंटन: 1 सितंबर 2026
  • मतदान:
    • प्रथम चरण: 6 सितंबर 2026
    • द्वितीय चरण: 9 सितंबर 2026
    • समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना: 11 सितंबर 2026

अध्यक्ष पद के लिए

  • लोक सूचना: 12 सितंबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 15 सितंबर 2026
  • नामांकन वापसी: 16 सितंबर 2026
  • चुनाव चिन्ह आवंटन: नामांकन वापसी का समय समाप्त होते ही
  • मतदान और मतगणना: 19 सितंबर 2026
  • मतदान का समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

उपाध्यक्ष पद के लिए

निर्वाचन: 20 सितंबर 2026

  • बैठक प्रारंभ: सुबह 10 बजे
  • नामांकन: सुबह 11 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • नामांकन वापसी: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
  • मतदान: आवश्यक होने पर
  • मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸      

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...