श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा ; एक साथ उठी पांच अर्थियां, चारों तरफ चीख चीत्कार, सीएम ने जताई शोक संवेदना

श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा ; एक साथ उठी पांच अर्थियां, चारों तरफ चीख चीत्कार, सीएम ने जताई शोक संवेदना

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक दिन में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की अर्थियां निकलीं। जिससे पूरे कस्बे का माहौल गमगीन हो गया। चारों तरफ रुलाई की आवाजें आ रही थी, हर कोई क्रूर काल को कोस रहा था । कस्बे का हर एक वाशिंदा बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाओं की रुलाई रुक ही नही रही थी । मंगलवार को एक ही परिवार के सदस्य अल्टो कार में सवार होकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती अपने ही घर के मरीज से मिलने आ रहे थे इस दौरान हादसा हो गया ओर चार जने काल के शिकार हो गए । हालांकि अस्पताल में जिस भर्ती बीमार मरीज से मिलने आ रहे थे उसकी भी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ निवासी निवासी लालचंद पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें देखने के लिए परिवार के अन्य सदस्य अल्टो कार से जा रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ राजमार्ग पर रायसर और नौरंगदेसर के बीच सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से कार की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी ज्यादा थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।साथ ही हादसे का शिकार हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि शोकाकुल परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में संबल दे।दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करे।साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...