बीकानेर : ब्लैक फंगस के आगे कोरोना हुआ निढाल, बुधवार की पहली रिपोर्ट में आए इतने पॉजिटिव

बीकानेर : ब्लैक फंगस के आगे कोरोना हुआ निढाल, बुधवार की पहली रिपोर्ट में आए इतने पॉजिटिव

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में कोरोना संक्रमण अब खात्मे की और बढ़ चला है जंहा इसके आंकड़े दो डिजिट में सिमट कर रह गए है मात्र 50 के निचे इसकी संख्या इन दिनों सामने आ रही है । बुधवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में 13 नए संक्रमित रिपोर्ट हुए है । वंही इसके उलट ब्लैक फंगस नामक वायरस अपना रौद्र रूप दिखा रहा है । जंहा मंगलवार इसके सात नए केस और सामने आए हैं वंही इस बीमारी से अब तक 12 मरीजों की जान जा चुकी है । वंही राहत की बात यह है कि पीबीएम हॉस्पिटल में मंगलवार को पांच मरीजों की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई है । इनमें से एक मरीज का जबड़ा निकालना पड़ा । कुल 45 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है । हॉस्पिटल से मिली सूचना के अनुसार ब्लैक फंगस के अब तक कुल 78 केस रिपोर्ट हुए हैं । पीबीएम हॉस्पिटल के पी और जेड वार्ड में 60 मरीज भर्ती हैं । ऐसे में आमजन को जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का शत प्रतिशत पालन करें । अफवाहों पर ध्यान कतई ना दे क्योंकि सरकार व हमारे जाबांज डॉक्टर एंव स्वास्थ्य कर्मी युद्धस्तर पर इस वायरस को हराने के लिए डटे हुए है । इसलिए पैनिक ना बने । सतर्क रहें सुरक्षित रहें ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...