बांठिया के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह,रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है -उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बांठिया के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह,रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है -उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि भारत में दान की प्रथा है, धन व अन्न दान से भी अधिक महान रक्तदान है, क्योंकि यह जीवनदान करता हैं। हम सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।उच्च शिक्षा मंत्री भाटी सोमवार को समाजसेवी दिलीप बांठिया के 45 वें जन्म दिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान, आशीर्वाद भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर संसार में कोई भी दान नहीं होता है। मानव उपकार के लिए यह सबसे बड़ा कर्तव्य है। जन्मदिन पर रक्तदान जैसा अनुकरणीय कार्य लोगों में नई प्रेरणा जगाता है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है।  
भाटी ने कहा कि इसी रक्त के दान करने से किसी न किसी मनुष्य को जीवनदान भी मिलता है। शिविर में रक्तदाताओं ने कोविड-19 के समय में भी उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पीबीएम अस्पताल की रक्तकोष टीम ने डाॅ. कुलदीप मेहरा व डाॅ. कालूराम मेघवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की।
कोविड-19 हैल्पिंग हैंड्स ग्रुप के रितेश सेवग ने बताया कि समाजसेवी दिलीप बांठिया के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी और अतिथ्यिों को दिलीप बांठिया ने स्मृति चिन्ह के रूप में पौध भेंट किए। इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर, रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में यशपाल गहलोत, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, त्रिलोकी कल्ला, राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, जियाउर रहमान आरिफ, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, सीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश चाहार, धनपत चायल, मानवेन्द्र बुड़ानिया (चूरू), महेंद्र कल्ला, रतनलाल दफ्तरी, सुरेंद्र सिंह कस्वा, विक्की चड्डा, धनराज गोदारा, ओमप्रकाश सियाग (पलाना), पार्षद बजरंग सोखल, रविंद्र गोदारा, जगदीश कड़वासरा, मयंक सेवग,कुणाल चैहान, भव्य मरु, अनिल पचारिया,गोरव चैहान,शिव चैधरी,अभिषेक देंवल, अभिषेक पंवार आदि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रितेश ने बताया कि शिविर में दोपहर दो बजे तक 250 यूनिट रक्तदान किया गया, बाकी शेष 110 रक्तदाताओं द्वारा फार्म भर कर रेजिस्ट्रेशन करवाया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...