हजरत सैय्यद महबूब उर रहमान नियाजी रहमतुल्लाह अलैह का 10 वा उर्स 14 जून से,पोस्टर का होगा विमोचन

  • उर्स की शुरुआत होगी शाम को सूफी कॉन्फ्रेंस से सदारत करेंगे अजमेर दरगाह दीवान हज़रत नसीरुद्दीन चिश्ती
  • रात में सजेगी सूफी क्लासिकल नाइट मशहूर फनकार अपने फ़न का करेंगे मुजाहिरा

जयपुर। संसार चंद रोड स्थित दरगाह मीर कुर्बान अली में हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी रह.के उर्स की तैयारीया जोरों से चल रही है उर्स मुबारक 14 जून से 16 जून तक तीन दिनों का मनाया जाएगा।तीन दिनों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।उर्स की शुरुआत शाम को सूफी कॉन्फ्रेंस के साथ होगी,रात में सूफी क्लासिकल म्यूजिक नाइट में मशहूर फनकार अपने फन का मुजाहिरा पेश करेंगे इस मौके पर दसवें उर्स के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।।दरगाह सज्जादानशीन डॉ सैयद हबीब उर रहमान नियाजी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया जाएगा यह उनका दसवां उर्स है जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है।

तीन दिनों तक चलने वाले उर्स का 14 जून से आग़ाज़ होगा।शाम को सूफी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा जिसमें अजमेर दरगाह के दीवान हज़रत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती सदारत करेंगे। “मेरा मुल्क मेरी पहचान,मेरी पहचान हिन्दुस्तान” शीर्षक पर चर्चा होगी।इसके अलावा प्रदेश भर की दरगाहों के प्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे,रात में सूफी क्लासिकल म्यूजिक का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा,प्रोग्राम में प्रसिद्ध फनकार अपने फन का मुज़ाहिरा करेंगे।15 जून को सुबह 7 बजे कुरानखानी होगी,सुबह 11:00 बजे मजार मुबारक का गुस्ल,शाम को 6:00 बजे चादरे पेश की जाएगी रात 9:00 बजे लंगर और देर रात महफिले समा चलेगी। जिसमें देशभर के मशहूर मारूफ कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे।

16 जून को सुबह मिलाद शरीफ होगी बाद नमाज जोहर कव्वाली का प्रोग्राम होगा और 5:00 बजे कुल के रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। दरगाह के नायाब सज्जादा नशीन सैय्यद फैज उर रहमान नियाजी ने बताया हजरत महबूब उर रहमान नियाजी रहमतुल्लाह अलैह का दसवां उर्स में इस बार कई हस्तियां शिरकत करने पहुंच रही है इसके अलावा देश विदेश और प्रदेश से मुरीद पहुंचेंगे और अपनी खिराजे अकीदत पेश करेंगे है उर्स की सभी तैयारियां करीब करीब मुकम्मल हो चुकी हैं।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...

Rajasthan में पूनिया, अलका और नीरज निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए, सौंपा गया प्रमाण पत्र

राज्यसभा सदस्य के रूप में सतीश पूनिया, अलका गुर्जर...

मुख्यमंत्री भजनलाल Sharma के नेतृत्व में Rajasthan का खनिज क्षेत्र में नवाचार

खनिज के मलबों से मिलेंगे निकेल, कोबाल्ट, क्रोमियम और...