Rajasthan में पूनिया, अलका और नीरज निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए, सौंपा गया प्रमाण पत्र

राज्यसभा सदस्य के रूप में सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है. तीनों उम्मीदवार के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया था.

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है. राजस्थान में राज्यसभा सदस्य के तीन सीटों पर चुनाव होने थे. इसके लिए मतदान 18 जून को होने वाला है. लेकिन राजस्थान में तीन सीटों पर बीजेपी कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया था. जिसके बाद यहां चुनाव कराने की किसी तरह की जरूरत नहीं है. संख्या बल के मुताबिक, सभी तीनों उम्मीदवारों के पास वोट हैं ऐसे में चुनाव कराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में उन्हें निर्विरोध राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित कर लिया गया है.

तीनों उम्मीदवार को सौंपा गया प्रमाण पत्र
राजस्थान में बीजेपी ने दो सीटों पर सतिश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था. वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर नीरज डांगी को दोबारा उम्मीदवार बनाया था. अब इन तीनों को निर्वाचित कर लिया गया है, और प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है.

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा सीट की गणित
राजस्थान में 200 विधानसभा सीट है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के लिए जादुई आंकड़ा 51 वोट है. प्रदेश में बीजेपी के पास 118 सीट है जबकि कांग्रेस के पास 66 सीट हैं. जबकि अन्य पार्टियों के 16 सीट हैं. ऐसे में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पास दो सीट के लिए और कांग्रेस 1 सीट के लिए आंकड़ा है.

राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया।

रिएक्ट करें
♥️ 

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...