
जयपुर। सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को ब्यावर जिले के जैतारण नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए करीब 90 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
राज्यपाल श्री माथुर ने कहा कि जनधन खातों एवं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी व्यवस्थाओं ने शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ किया है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षीय कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैतारण एवं रायपुर को बीसलपुर परियोजना से जोड़ने का कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा क्षेत्र में सड़कों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है।
मंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जैतारण में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय विद्यालय के निर्माण की घोषणा भी की।
इस अवसर पर उपस्थित स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा उन्नत निर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण सहित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों में वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


