ऑक्सीग्रीन वाहन की रवानगी के साथ वृक्षारोपण शुरू

उदयपुर @ जागरूक जनता । बढ़ते हुए प्रदूषण और प्रकृति के दोहन से आज मानव जाति संकट में है। हमें रोज पर्यावरण दिवस समझकर प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना होगा। यह बात नारायण सेवा संस्थान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिरण मगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने कही। संस्थान संस्थापक चैयरमेन पद्मश्री कैलाश मानव और ट्रस्टी कमलादेवी अग्रवाल ने पधारे हुए अतिथि सहायक वन संरक्षक कन्हैया लाल शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी रोहित मीना और श्याम सिंह का अभिनंदन किया तथा उनके हाथों से एक एक पौधरोपण करवाया।
अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान 5 से 11 जून तक पर्यावरण सप्ताह मना रहा है। जिसके तहत 1000 वृक्ष उदयपुर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में लगाये जायेंगे। इसके लिये संस्थान के ऑक्सीग्रीन गाड़ी को थानाधिकारी व अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कोरोना संक्रमितों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क भोजन, राशन,ऑक्सीजन और दवाई सेवाओं की जानकारी निदेशक वंदना अग्रवाल ने दी। मीणा ने संस्थान की भोजन, राशन एवं दिव्यांगजन सेवाओं की सराहना की।साथ ही निदेशक पलक अग्रवाल ने जानकारी दी कि संस्थान के दिल्ली, जयपुर, बड़ौदा, हैदराबाद, बंगलोर, लखनऊ आदि 10 शाखाओं में आज से पौधरोपण शुरू हुआ जहाँ एक -एक हजार पौधे रोपे जाएंगे।

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414