सूरजगढ़ पंचायत समिति के काजड़ा पंचायत में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सूरजगढ़ झुंझुनू @जागरूक जनता। जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति के काजड़ा पंचायत में सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में पंचायत के युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। काजड़ा सरपंच तंवर ने बताया कि जयप्रकाश नारायण मुख्य कार्यकारी अधिकारी झुंझुनू की प्रेरणा से पंचायत में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।बलवान सिंह प्रधान पंचायत समिति सूरजगढ़ व श्रीमान अरविंद गौड़ विकास अधिकारी सूरजगढ़ ने कहा कि हमें सूरजगढ़ पंचायत समिति को ग्रीन जॉन के रुप में पहचान दिलवानी है जिसमें ग्राम पंचायत काजड़ा का अहम योगदान रहेगा । इस पंचायत को हरा-भरा करने के लिए पंचायत समिति सूरजगढ़ से जो भी सहयोग होगा वह हम करेंगे। भामाशाह व उद्योगपति भगवती प्रसाद केडिया ने कहा कि वृक्षारोपण में जो भी सहयोग पंचायत को चाहिए उसके लिए मैं सदैव तैयार रहुंगा। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर केडिया ने पंचायत को पौधों की सुरक्षा के लिए 50 सुरक्षा गार्ड भेंट किए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विशंभर दयाल , उपसरपंच राकेश कुमार ,डॉ. जयपाल सिंह कुमावत, ओम प्रकाश भड़िया, धर्मेंद्र बुडानिया, दिनेश खाटीवाल, सुनील राजोरिया, संजय जांगिड़, धीर सिंह नायक, संदीप शेखावत, अशोक कुमावत, अक्षय शर्मा, सुरेंद्र कुमार , रामचंद्र सैनी, मनोज कुमार, चंद्रकला, विकी मारवाल समेत लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सुरेश कुमार सैनी

.

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414