बीकानेर : शनिवार को 18+ वेक्सीनेशन पर रहेगा लॉक,स्लॉट बुकिंग को लेकर ना हो परेशान

बीकानेर : शनिवार को 18+ वेक्सीनेशन पर रहेगा लॉक,स्लॉट बुकिंग को लेकर ना हो परेशान

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में शनिवार को 18+ वालों का टीकाकरण नही किया जाएगा इस सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है । इसके पीछे वेक्सीन की किल्लत बताई जा रही है हालांकि शुक्रवार को छोड़कर बीते कई दिनों से वेक्सीनेशन का टोटा चल रहा था जिससे इस वर्ग वालों का टीकाकरण नही किया जा रहा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया शनिवार को बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालों का वेक्सीनेशन नही किया जाएगा, लिहाजा आज रात ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन नही होगी । वंही 45+ वालों के लिए डोज उपलब्ध है ऐसे में इस वर्ग के सेशन बीकानेर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा । बता दे, कई दिनों के बाद शुक्रवार को 18+ वालों के सेशन बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये गए थे, इस वेक्सीनेशन में जिनका स्लॉट बुक हुआ उन्होंने टीकाकरण करवाकर राहत की सांस ली, जो इस स्लॉट में वंचित रह गए थे वो टकटकी लगाए इस आस में बैठे इंतजार कर रहे थे कि शनिवार को वेक्सीनेशन करवाएंगे लेकिन स्वास्थ्य विभाग से आई खबर के बाद इस वर्ग में निराशा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related