समाज को गतिशील रखने में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ऑनलाइन शॉपिंग

समाज को गतिशील रखने में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ऑनलाइन शॉपिंग

बीकानेर@जागरूक जनता। लॉकडाउन में समाज को गतिशील रखने में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते कई चीजों में बदलाव देखा गया। शॉपिंग भी  उनमें से एक है। लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ा क्योंकि लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। लेकिन अब जब ऑफलाइन शॉपिंग की जा सकती है तो भी लोग  ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग ही कर रहे हैं। यह भी कह सकते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की आदत बन चुकी है। घर और पर्सनल यूज के छोटे मोटे सामान से लेकर बड़े सामान तक ऑनलाइन शॉपिंग से  खरीदे जा रहे हैं। इनमें वल्र्ड वाइड ऑनलाइन एप के साथ स्थानीय एप भी शॉपिंग का सहारा बनने लगे है। इनमें से एक है माइ लोकल अड्डा। जहां एक ही छत्त के नीचे अनेक प्रकार की खरीद और बेचने  की सुविधा मिल रही है। माइ लोकल अड्डा के निदेशक मोहित बांठिया ने बताया कि इस एम्पलिकेशन के जरिये बीकानेर ही नहीं बल्कि अनेक जिलों के ख्यातनाम प्रोडेक्टस की खरीद बिना किसी अतिरिक्त  चार्ज के की जा सकती है। यहीं नहीं इस एप में मोबाइल डायरेक्ट्री भी है। जिसके माध्यम से घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श के साथ साथ खान-पान,वाहन-परिवहन,प्रोपर्टी खरीद,सभी प्रकार के मशीनरी  सामान के मैकेनिक को फोन कर बुला सकेंगे। बांठिया ने बताया कि लोकल फार वोकल की थीम पर बनाएं गये इस एप में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के उत्पादों की शॉपिंग के अलावा स्थानीय 300 दुक ानदारों के उत्पादों की शॉपिंग भी आसानी से की जा सकती है। वहीं घर के उपयोगी सामान को बेचने की सुविधा भी  उपलब्ध है। बांठिया बताते है कि लॉकडाउन में यह एप लोगों के लिये खासा कारगर  साबित हुआ है।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...