उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में नवीन उप तहसील मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में नवीन उप तहसील मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक को नवीन उप तहसील बनाने की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का देशनोक की जनता की ओर से आभार जताया है और कहा कि यह उनके विधानसभा क्षेत्र के देशनोक की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देशनोक में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ हो जाने पर यहां की जनता के राजस्व संबंधी कार्य के लिए बीकानेेर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता के काम होने पर समय और धन की बचत होगी। उन्होंने बताया कि नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
देशनोक कस्बे में नवीन उप तहसील की स्वीकृति की खबर आने पर कस्बे में खुशी की लहर छा गई है। कस्बे वासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री गहलोत के साथ-साथ अपने विधायक भंवर सिंह भाटी का भी आभार जताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...