यमुना जल समझौते पर बड़ा अपडेट, हरियाणा CM से दिल्ली में मिले भजनलाल शर्मा, डेडलाइन हो गई तय

इससे पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा 10 मई को भी द‍िल्‍ली गए थे. दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की थी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यमुना जल समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए समयसीमा तय की गई है. इसके साथ ही किशाऊ बांध से जुड़े जल प्रबंधन मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

आरआरटीएस परियोजना की प्रगति की समीक्षा
बैठक में दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान आरआरटीएस परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं से जल प्रबंधन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, निवेश और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं को नई गति मिलेगी. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान को सुरक्षित, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है.

10 मई को भी दिल्ली गए थे सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा ने 10 मई को हुई मुलाकात के बाद नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि राजस्थान में जल जीवन मिशन की प्रगति, राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते सहित विभिन्न सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘हर घर जल’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध.

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...

विजय ने सौंपा 112 MLA का समर्थन पत्र, राज्यपाल बोले, 118 विधायक लाइए, कल कैसे शपथ लेंगे थलापति

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने...