युवाओं के टीकाकरण के लिए छोटे-छोटे बच्चों की पहल अपनी बचत में से दिए इक्कीस हजार,ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक, उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

युवाओं के टीकाकरण के लिए छोटे-छोटे बच्चों की पहल अपनी बचत में से दिए इक्कीस हजार,ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक, उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

बीकानेर@जागरूक जनता। नर्सरी और पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले दर्श शर्मा और विपुल शर्मा ने सोमवार को अपनी बचत राशि में से इक्कीस हजार रुपये का चैक ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला को सौंपा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे। यह राशि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा खुलवाए गए वैक्सीनेशन डेडिकेटेड बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आगे आकर यह सहयोग देना बेहद अनुकरणीय है। यह पूर्वजों द्वारा प्राप्त संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को कोविड के विरूद्ध निःशुल्क टीकाकरण के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा इसमें सहयोग के लिए आमजन से भी आह्वान किया है। इसके तहत अनेक लोग एवं संस्थाएं आगे आई हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड प्रबंधन की तरह टीकाकरण में भी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण जल्दी से जल्दी हो, जिससे कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा चक्र तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा की गई इस पहल से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
समाजसेवी दिलीप बांठिया ने बताया कि सहयोग राशि देने वाले यह बच्चे राजस्थानी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्री अन्नाराम सुदामा के प्रपौत्र हैं। इन्होंने अपने पिता अजीत शर्मा की प्रेरणा से यह सहयोग राशि दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...