मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,दो सौ जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाएगा कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,दो सौ जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाएगा कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप द्वारा दो सौ जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में एक ओर ऐतिहासिक योजना शुरू की गई है। यूनिवर्सल हेल्थ पाॅलिसी के तहत प्रारम्भ इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनएफएसए के तहत पंजीकृत परिवारों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा संविदा कार्मिकों का शत-प्रतिशत तथा बाकी सभी परिवारों का पचास प्रतिशत प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। तीन श्रेणियों के अलावा बाकी बचे परिवारों को सिर्फ 850 रुपये प्रीमियम जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण के दिन से ही इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। इसके मद्देनजर प्रत्येक परिवार अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप द्वारा जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ‘निरोगी राजस्थान’ के सपने को साकार करने में इस योजना की प्रभावी भूमिका रहेगी। पहली बार प्रदेश के सभी परिवारों को किसी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की छह निजी अस्पतालों में भी इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज करवाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा कोविड को भी इसमें शामिल कर लिया है। ऐसे में अब गरीब व्यक्ति भी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण नहीं करवा पाने वालों को इसका लाभ तीन महीने बाद मिलेगा, ऐसे में सभी प्रयास करें कि निर्धारित तिथि तक कोई भी परिवार इसके तहत पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इसके लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना प्रेरणादायी कार्य है। संस्था द्वारा किए गए यह प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायी होंगे।

कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप के संयोजक दिलीप बांठिया ने बताया कि ऐसे परिवार जो, 850 रुपये की प्रीमियम राशि जमा करवाने की स्थिति में नहीं प्राथमिकता के आधार पर उनका पंजीकरण करवाया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन परिवारों को इलाज के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े। उन्होंने कहा कि 31 मई से पूर्व सभी दो सौ परिवारों का पंजीकरण करवा दिया जाएगा। इस दौरान गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, ललित दफ्तरी, रितेश सेवग, प्रदीप बांठिया, मनीष जोशी, रविन्द्र गोदारा, प्रकाश सोनी, अजीत शर्मा, पीयूष जोशी, करण जोशी, अर्जुन कच्छावा, मेघराज मरोठी और महेश ओझा आदि मौजूद रहे।
इससे पहले डाॅ. कल्ला और श्री भाटी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने पहले जरूरतमंद परिवार के पंजीकरण कार्य की शुरूआत लेपटाॅप पर क्लिक करते हुए की। साथ ही शिविर से संबंधित बैनर का लोकार्पण किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...