जिला कलक्टर ने राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट में जमा करवाए एक माह के वेतन के बराबर 1 लाख 1 हजार रुपये

जिला कलक्टर ने राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट में जमा करवाए एक माह के वेतन के बराबर 1 लाख 1 हजार रुपये

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आह्वान के मद्देनजर जिला कलक्टर नमित मेहता ने अपना एक माह का वेतन *‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट’* में जमा करवाया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा मंगलवार को वैक्सीनेशन के लिए डेडिकेटेड बैंक खाता खोलने की स्वीकृति दी तथा प्रदेश के दानदाताओं, भामाशाहों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों और सभी वर्गों से आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। इसके मद्देनजर जिला कलक्टर ने गुरुवार को अपना एक माह का वेतन 1 लाख 1 हजार रुपये इस बैंक खाते में जमा करवाया।

*इस खाते में करवा सकेंगे जमा*

जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में वैक्सीनेशन डेडिकेटेड खाता खुलवाया गया है। इसकी खाता संख्या 40166914665 तथा आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। जिला कलक्टर ने जिले के सभी वर्गों के लोगों से इस खाते में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि सहयोगकर्ता नकद, चैक अथवा इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तांतरित कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस खाते में प्राप्त राशि का उपयोग युवा वर्ग के निःशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए शत प्रतिशत युवाओं का टीकाकरण आवश्यक है। इसके मद्देनजर सभी वर्गों के लोग इसमें सहयोग करें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414