मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन पर शुरू होगा ‘निशुल्क टीकाकरण वित्तीय सहयोग अभियान

मुख्यमंत्री श्री गहलोत के जन्मदिन पर शुरू होगा निशुल्क टीकाकरण वित्तीय सहयोग अभियान

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री तथा राजीव गांधी स्टडी सर्किल (आरजीएससी) के चैयरमेन अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर आरजीएससी द्वारा सोमवार को दोपहर 1.30 बजे ऑनलाइन संगोष्ठी सिसको वेबेक्स पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि इस दौरान 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए ‘वित्तीय सहयोग संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री श्री भँवर सिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी भागीदारी निभाएंगे। अध्यक्षता आरजीएससी के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. सतीश कुमार करेंगे। स्वागताध्यक्ष के रूप में राज्य समन्वयक डॉ. बनय सिंह अपनी बात रखेंगे। कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष ने बताया कि अभियान के तहत आमजन तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित करते हुए, 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए राशि एकत्रित करते हुए, मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई जाएगी, जो इस राशि को वहन नहीं कर सकते हैं।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सम्भागीय समन्वयक डॉ. एन के व्यास ने बताया कि प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। इसमें किसी प्रकार की कमी ना रहे, इसके लिए संस्था की ओर से भी सतत प्रयास किए जाएंगे। रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत नारायण जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग भी करे, इसके प्रयास किए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...