बीकानेर में कोरोना मचा रहा हाय-तौबा, 600 के बाद अभी दूसरी रिपोर्ट में फिर फूटा कोरोना

बीकानेर में कोरोना मचा रहा हाय-तौबा, 600 के बाद अभी दूसरी रिपोर्ट में फिर फूटा कोरोना

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है जंहा आज रविवार को सुबह आये 600 पॉजिटिव के बाद अभी शाम आई दूसरी रिपोर्ट में 262 पॉजिटिव सामने आए है जिसकी पुष्टि कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने की है । डॉ. मीणा ने बताया कि रविवार को 2743सेंपल में से दो रिपोर्टो में कुल 862 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है । बता दे, कोरोना की दूसरी लहर अब घातक रूप ले चुकी है बीते वर्ष के आंकड़ो का रिकॉर्ड टूट चुका है । वंही दूसरी लहर में मौतों का ग्राफ खतरनाक तरीके से एकदम बढा है । लेकिन आमजन में इस वायरस के प्रति लापरवाही अब भी साफ देखने को मिल रही है । बड़े से बड़े सेलेब्रिटीज़ इस घातक वायरस के आगे दम तोड़ चुके है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके व आपके अपनो के लिए खतरनाक साबित हो सकती है । जागरूक जनता आप सभी से अपील करता है कि इस वायरस को हल्के में ना ले, एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें । साथ ही आपको बता दे कि 18+ वालों का भी वेक्सीनेशन सरकार द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है इसलिए प्री रजिस्ट्रेशन कटवाकर कोविड माहमारी को मात देने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...