बीकानेर में कोरोना ने लिया घातक रूप, शुक्रवार की पहली रिपोर्ट धमाका,आये बड़ी संख्या में पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना ने लिया घातक रूप, शुक्रवार की पहली रिपोर्ट धमाका,आये बड़ी संख्या में पॉजिटिव

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में कोरोना घातक रूप ले चुका है, इसके मामलों में गिरावट दूर-दूर तक नजर नही आती दिख रही । वंही इन पॉजिटिव आंकड़ों के बीच इससे होने वाली मौते बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है । बीते गुरुवार को 11 मौते हुई वरन यह सिलसिला कई दिनों से जारी है । बहरहाल आज शुक्रवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में कोरोना ने जमकर उछाल मारी है जिसमे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में एक साथ 776 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है । शहर का ऐसा कोई इलाका नही बचा जंहा पॉजिटिव ना रिपोर्ट हुआ हो । बता दे, गुरुवार को 822 पॉजिटिव सामने आए थे ऐसे में आज शाम तक आने वाली दूसरी रिपोर्ट में ये आंकड़े और बढ़ेंगे यह तय है । आमजन को अब लापरवाहीयों को छोड़ देना चाहिए नही तो स्थितियाँ और ज्यादा भयावह हो सकती है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related