एनसीसी की 7 राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान, नो मास्क, नो मूवमेंट की लिए किया प्रेरित

एनसीसी की 7 राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान, नो मास्क, नो मूवमेंट की लिए किया प्रेरित

बीकानेर@जागरूक जनता। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बुधवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन द्वारा अंबेडकर सर्किल, पीबीएम अस्पताल रोड, तुलसी सर्किल आदि क्षेत्रों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया गया। इस दैरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ के स्टीकर चस्पा किए गए।

बटालियन के सीनियर अण्डर आफिसर हितेश शर्मा ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स द्वारा इन क्षेत्र की दुकानों, ई-मित्र केन्द्रों, डेयरी बूथों सहित आॅटो रिक्शा और दुपहिया वाहन चालकों को गाइडलाइन की अनुपालना का आह्वान किया गया। साथ ही मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।  इस दौरान एनसीसी की 7 राज बटालियन के अंडर आॅफिसर तुषार बजाज एवं इतिश्री राजावत भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

वैशाली नगर पश्चिम स्थित माँ संगीत संस्थान में बड़े...

किराए की दोस्ती

संपर्कों से भरी दुनिया में मनुष्य का अकेलापन बढ़...

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...