जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री श्री गहलोत के निधन पर शोक जताया

जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री श्री गहलोत के निधन पर शोक जताया

जयपुर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री जर्नादन सिंह गहलोत के निधन पर गहरा शोक जताया है।

डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री गहलोत ने राज्य सरकार में मंत्री और सार्वजनिक जीवन में अन्य पदों पर कार्य करते हुए सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से योगदान किया। स्व. गहलोत ने प्रदेश में खेलों के विकास और कबड्डी के खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक, सफल प्रशासक और खेलों के सच्चे हितैषी को खो दिया है।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...