सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला : मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया

बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा।

श्री गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस निर्णय का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्साह से 22 को मनेगा गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज श्रीकृष्णदास कंचन महाराज का जन्मोत्सव

खटकड़- आन्योर- गोवर्धन @ जागरूक जनता । परमपूज्य गोवर्धन...

मालाखेड़ा में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन ! संवैधानिक आयु में विवाह का दिया संदेश

मालाखेडा. हिंदू समाज के तत्वाधान में मालाखेड़ा कस्बे में...