साफा व दुपट्टा पहनाकर आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत से गदगद हुए राजस्थानी प्रवासी

जयपुर. प्रवासी राजस्थानी दिवस जयपुर पधारे सभी देश-विदेश के चैप्टर के अध्यक्षों का असम (नॉर्थ ईस्ट) चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में जयपुर क्लब में भव्य सेह मिलन एवं रात्रि भोज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश सहित विभिन्न महानगरों से पधारे प्रवासी राजस्थानी उद्योगपतियों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी साफा व दुपट्टा पहनाकर आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के असम चैप्टर नॉर्थ ईस्ट के संयोजक एवं सूत्रधार राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को एक सूत्र में पिरोते हुए उनके सामाजिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मानित करना रहा, जिसमें असम चैप्टर ने राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और अतिथि-सत्कार की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन असम चैप्टर के प्रतिनिधि एंव उद्योगपतीयो के द्वारा सरकार को 2750.00 करोड रूपये इन्वेस्टमेंट का प्लान दिया गया है जो सरकार के पास विचाराधिन है, जैसे ही ये मुतरूप लेगा एवं धरातल पर आयेगा प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे राजस्थान के विकास को नई प्रगृति मिलेगी।
राजस्थान प्रवासी दिवस में पधारे हुए राजस्थान फाउन्डेषन चैप्टर के देश-विदेश के विभिन्न चैप्टरों से प्रतिनिधित्व करते हुए जिनमे श्री अभिषेक जैन (दोहा, क़तर), श्री अजय अग्रवाल (लंदन), श्री अमराराम जांगीड (दुबई, यूएई), श्री दयाल गुप्ता (सिंगापोर), श्री हरगोविंद राणा (जर्मनी), श्री मनीष काला (युगांडा), श्री मोती डागर (नेपाल), डॉ. पूर्णिमा वोहरा (न्यूयॉर्क, यूएसए), श्री रवि शर्मा (ऑस्ट्रिया), डॉ. शोवीर सिंह (केन्या), श्री त्रिभुवन खंडेलवाल (जापान), श्री विजय सोनी (सऊदी अरब), श्री अजय अग्रवाल (भुवनेश्वर), श्री अजय मारोड़ (रांची, झारखंड), श्री गणपत कोठारी (मुंबई, महाराष्ट्र), श्री केशव चंद जैन (चेन्नई, तमिलनाडु), श्री महेंद्र लौघा (अहमदाबाद, गुजरात), श्री मंगल चंद चौधरी (पुणे, महाराष्ट्र), श्री पवन बंसल (हैदराबाद, तेलंगाना), डॉ. रामावतार (नई दिल्ली), श्री रवि पोद्दार (इंदौर, मध्यप्रदेश), श्री सचिन पांडे (बेंगलुरु, कर्नाटक), श्री संतोष पटवारी (कोयंबटूर, तमिलनाडु), श्री संतोष कुमार पुरोहित (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) तथा श्री श्याम राठी (सूरत, गुजरात) सहित अनेक प्रवासी राजस्थानी उद्योगपति एवं प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

समारोह में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, श्री सतीष पूनिया पूर्व प्रदेष अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मालवीय नगर विघायक श्री कालीचरण सर्राफ, सैनी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेमसिंह बाजोर, पूर्व जयपुर सांसद श्री रामचन्द्र बोहरा, पूर्व चौमू विघायक श्री रामलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मंत्री श्री भूपेन्द्र सैनी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम प्रदेष उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधिच, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नाहर सिंह देवस्थान विभाग के पूर्व चैयरमेन श्री एस डी शर्मा, सहित बडी संख्या में राजनैतिक लोग पधारे। उद्योग एवं व्यापारिक क्षेत्र से श्री एन के गुप्ता चैयरमैन मंगलम अडानी के प्रेसिडेंट श्री अजय शर्मा ग्रुप, श्री सीताराम अग्रवाल चैयरमैन मंगाल सरिया, श्री विनोद गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखवाटी फाउन्डेषन, श्री राम बाबू गुप्ता डायरेक्टर मंगलम ग्रुप, श्री अरूण अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष फोर्टी, श्री जगदीष सोमानी अध्यक्ष विष्वकार्म इन्डस्ट्रीयल एरिया, श्री हंसराज अग्रवाल अध्यक्ष जैतपुरा इन्डस्ट्रीयल एरिया, श्री आनन्द गुप्ता अध्यक्ष झोटवाड इन्डस्ट्रीयल एरिया, श्री विनोद कुमार महामंत्री फोर्टी, श्री अनुराग शर्मा चैयरमैन क्रैडाई, श्री संजय शर्मा एम डी मालवीया अरबन कॉपरेटीव बैंक, श्री संजय खोज डायरेक्टर खोज इन्जिनिरिंग कम्पनी, श्री आर एस जैमनी एम डी किरण इन्फ्रा, श्री गिरधारी कैसोट डयरेक्टर बी बी सी ट्रन्सपोर्ट कम्पनी, श्री विजय हरितवाल डयरेक्टर कांजी स्वीट्स, श्री कमल कन्दोई चैयरमेन आरतिया एसोषियेषन, श्री अषिष सर्राफ मुख्य संरक्षक आरतिया, श्री कैलाष शर्मा सिनियर वाईस प्रसीडेंट आरतिया, एनबीसी के श्री विजय बसोतिया शेखावाटी हॉस्पिटल के एमडी एवं सर्वेश जोशी, श्री परमेश्वर शर्मा सालासर समाज सेवी देवी शंकर शर्मा, शेखावाटी फाउंडेशन से पशुपति कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता महामंत्री राकेश लाटा राष्ट्रीय कोषाद अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा वरिष्ठ नेता विजय शंकर तिवारी, केआई एसोसिएशन के महासचिव पुष्य कुमार स्वामी, अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (आढ़तियां) के जनरल सेक्रेट्री ओ. पी. राजपुरोहित, बीचा कैसेट्स कंपनी के चेयरमैन के. सी. मालू एवं डायरेक्टर डेमजीत मालू, लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, डॉ. जी. एल. शर्मा, मैक्य हाइन्स ग्रुप से जाकिर भाती, राजस्थानरी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन रेजिडेंट्स के प्रेसिडेंट तरंग सोनी (यूएसए), डॉ. आशीष गौड़, डॉ. अलका गौड़, इलेक्ट्रो प्लाजा के संजय शर्मा, एडवोकेट राजेश कर्नल, सतीश शर्मा नविन शर्मा हरी शर्मा, नाहरलाल शर्मा, संजय जोशी, मनीष जालान सहित राजस्थान फाउंडेशन के सभी राज्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रवासी उद्योगपतियों का अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा मंच पर पारंपरिक साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे पूरे समारोह में गरिमा और आत्मीयता का भाव बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया और वातावरण को उत्सवमय बना दिया। जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ाया। असम (नॉर्थ ईस्ट) चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा एवं उनकी पूरी टीम के उत्कृष्ट व्यवस्थापन, सादगीपूर्ण आतिथ्य और राजस्थानी संस्कृति के प्रति समर्पण की सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। यह समारोह प्रवासी राजस्थानियों की एकता, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त एवं स्मरणीय प्रतीक बनकर उभरा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...