आठ करोड की लागत से महवा- मण्डावर में लगेंगे ओ एफ सी केबल पर सीसीटीवी कैमरे -हुड़ला

महुवा। विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने महुआ मण्डावर में ओ एफ सी केबल पर 8 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की घोषणा की। साथ उन्होंने ओएफसी केबल के कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि महुआ मुख्य बाजार के साथ तहसील रोड पंचायत समिति हिंडौन मार्ग जयपुर बस स्टैंड एवं मंडावर रोड पर जहां तक नगरपालिका क्षेत्र है वहां तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और महवा से मण्डावर के लिए ofc केबल बिछवाई जाएगी। जिससे मण्डावर के सभी ऑफिस भी RASWAN से जुड़ जायेंगे ।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित रासवान नेटवर्क के द्वारा सरकारी कार्यलयों में निशुल्क इंटरनेट उपलब्ध करवाया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हाल ही के दिनों में महुआ में जो चोरी की वारदातें गुंडागर्दी बढ़ी है उस पर लगाम लगाई जा सकेगी ।ये कैमरे महवा से मण्डावर के बीच बिछेंगे । जिससे मण्डावर महवा रोड के आदर्श रोड की परिकल्पना साकर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरो की पुलिस के माध्यम से निगरानी की जाएगी और इनका कंट्रोल रूम पुलिस थाना महवा में बनाया जाएगा। इन्हें दौसा और जयपुर कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जावेगा ।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि महवा क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम लगे पर कुछ लोग क्षेत्र में अशांति चाहते हैं जिसे हम कभी कामयाब नही होने देंगे ।
इस दौरान उन्होंने महवा पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान चंद से पुलिस को सजग रहने तथा समाजकंटको पर सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रवि विजय, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अभय मीना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजेंदर गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सैनी, सद्दाम खान, आशिक खान, सूखा खान, दुलीचंद सैनी, नवल गौड़, पदम बंसल, बालकिशन, माधव, बनेसिंह नरेंद्र सहित सभी लोग मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...