भारत में बने हुए चीजों को खरीदेंगे तभी हमारा देश आत्म निर्भर बन सकेगा-उपमुख्यमंत्री Diya कुमारी

  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जयपुर में भव्य विराट महिला सम्मेलन संपन्न हुआ
  • जयपुर शहर भाजपा की ओर से था कार्यक्रम
  • उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित विराट महिला सम्मेलन गुरुवार को राजापार्क स्थित भाटिया भवन में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जब हम अपने भारत में बने हुए चीजों को खरीदेंगे तभी हमारा देश आत्म निर्भर बन सकेगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजना रखी है जिसकी जानकारी आप सभी को होनी चाहिए। 33% आरक्षण से महिलाओं को राजनीति में आने के बहुत अवसर मिलेंगे। पंचायती राज, निगम चुनाव, विधानसभा, लोकसभा राज्यसभा सभी जगह महिलाओं का बोलबाला रहेगा। 19 नवंबर को घूमर महोत्सव आयोजित होने जा रहा हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन कर महिलाओं को इसमें हिस्सा लेना है। विद्याधर नगर विधानसभा के फुटबॉल ग्राउंड में 3 से 4 बजे की बीच होगा। यह सातों संभाग के मुख्यालय पर आयोजित होगा। उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनाना है, तो हमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करना होगा। जहां विश्व शक्ति बनने के बात आती है, तो वहां अहंकार होता है। जब विश्व गुरु बनने की बात आती है तो वहां वसुधैव कुटुंबकम की भावना आती है। 140 करोड़ भारतीयों को मजबूत बनाने का संकल्प है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मानते हैं कि महिलाओं को जो भी हम दिया जाए, वे बहुत ही ईमानदारी से करती हैं।

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, हर घर नल अभी चल रही है जिसके माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिल रहा है।

महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान, जयपुर शहर के सह प्रभारी नरेश बंसल, तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत की दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी अतिथियों का माल्यार्पण और दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला संयोजक रेखा राठौड़, ने प्रस्तावना रखी।
कार्यक्रम की संयोजक अंजना सेन, तथा सह संयोजक कविता शर्मा और नीलू जांगिड़ भी उपस्थित रहीं।
जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ।
सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...