पथ प्रैजेंट ‘मास्टरशेफ जैसलमेर 2025’ : 12 फाइनलिस्ट का चयन, 20 नवंबर को सोनार दुर्ग में होगा ग्रैंड फिनाले

  • मास्टरशेफ जैसलमेर 2025 के पहले राउंड से 12 स्वाद के जादूगर हुए चयनित,
  • स्वर्णनगरी में “पथ” द्वारा आयोजित करवाया जा रहा मास्टरशेफ जैसलमेर 2025
  • फाइनल में अब होगा स्वाद का असली मुकाबला,
  • 20 नवंबर को सोनार दुर्ग में बजेगी अंतिम राउंड की घंटी

जैसलमेर @ जागरूक जनता. स्वर्णनगरी में पथ संस्थान द्वारा आयोजित मास्टरशेफ जैसलमेर 2025 का पहला चरण बेहद उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ.होटल एलीट कैसल में हुए इस अनोखे कुकिंग कॉन्टेस्ट में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहाँ घरेलू कुक से लेकर प्रोफेशनल शेफ्स तक ने अपने-अपने हुनर से जजों को प्रभावित किया.
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जज पैनल द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 12 प्रतिभागियों का चयन अंतिम राउंड के लिए किया गया है.जज के रूप में मिस्टर डेजर्ट धीरज पुरोहित,करिश्मा सिंह व सेफ मेघा व्यास शामिल रहे.

पथ की टीम ने बताया कि मूल रूप से अंतिम चरण के लिए केवल टॉप 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाना था, लेकिन प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत उत्साह और जुनून के साथ उनके जायको ने पथ की टीम को मुश्किल में डाल दिया और आखिर में हमने 12 प्रतिभागियों को चुना.यह 12 प्रतिभागी अंतिम राउंड के लिए सलेक्ट किए है.जिसमें तुलसी सोलंकी,दीक्षा राठौड़,निहाल सिंह राठौड़,सुनीता गेंवा,तान्या खत्री,लोकेश्वर बिस्सा,सुहानी पुरोहित,संजना व्यास,मंजरी भाटिया,उर्मि भाटिया,भाविका गहलोत व भावना झंवर शामिल है.

अब इस प्रतियोगिता का सबसे महत्वपूर्ण चरण “ग्रैंड फिनाले” 20 नवंबर को द लिविंग फोर्ट “सोनार दुर्ग” के प्रथम द्वार के अंदर आयोजित किया जाएगा.इस ऐतिहासिक लोकेशन पर प्रतिभागियों के लिए एक विशेष लाइव किचन सेटअप तैयार किया जाएगा, जहाँ उन्हें राजस्थान के पारंपरिक स्वादों को फ्यूज़न ट्विस्ट के साथ तैयार करना होगा,जिसके लिए उन्हे निर्धारित समय दिया जाएगा.प्रतिभागियों को न सिर्फ स्वाद में बेहतरी दिखानी होगी बल्कि आकर्षक प्लेटिंग के साथ अपनी डिश को निर्णायक मंडल के सामने पेश करना होगा.पथ के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य,राजस्थानी फ़ूड कल्चर को प्रमोट करना व राजस्थानी फ़ूड के माध्यम से शेफ्स को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म देना है जहाँ वे अपने हुनर को दुनिया के सामने ला सकें.अब सभी की निगाहें 20 नवंबर पर टिकी हैं, जब सोनार दुर्ग की ऐतिहासिक दीवारों के बीच स्वाद, हुनर और क्रिएटिविटी की अंतिम परीक्षा होगी, और चुना जाएगा…जैसलमेर मास्टरशेफ 2025.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...