विद्याधर Nagar पुलिस की सतर्कता से भटकी महिला और बच्चे को परिवार से मिलवाया गया

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक महिला और उसके छोटे बच्चे को सुरक्षित उनके घर पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला पापिया (35 वर्ष), पत्नी UPTE बाप्पा, निवासी गांव सामिया, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल), हाल किरायेदार बंसल फर्नीचर वाली गली, विद्याधर नगर, जयपुर, अपने 4 वर्षीय पुत्र नील के साथ इलाके में भटक रही थी। महिला अपने घर का रास्ता भूल जाने के कारण परेशान हालत में इधर-उधर घूम रही थी। इस दौरान ईआर टीम में शामिल कांस्टेबल जल सिंह (7088) कांस्टेबल कर्मवीर (3100) और चालक गोविन्द सिंह ने महिला और बच्चे को वाहन में बैठाकर पूरे इलाके में घुमाया। काफी प्रयासों के बाद महिला ने अपने घर के आसपास की जगह को पहचान लिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित उसके घर पहुँचा दिया और पड़ोसन के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों ने विद्याधर नगर पुलिस की इस मानवीय पहल और तत्परता की सराहना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...