Mobile खो जाए तो क्या करें” – साइबर जागरूकता के संबंध में राज्य सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी

जयपुर। वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। विभिन्न जागरूकता अभियानों और जनहित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान द्वारा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए”मोबाइल खो जाए तो क्या करें” विषय पर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है।

सीईआईआर से मोबाइल ट्रेक और ब्लॉक करें
एडवाइजरी के अनुसार किसी व्यक्ति का मोबाइल खोने या चोरी हो जाने पर वह http://sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाकर CEIR (Central Equipment Identity Register) की सहायता से अपने मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक कर सकता है। CEIR एक केंद्रीकृत प्रणाली है, जिसके माध्यम से मोबाइल डिवाइस को उनके IMEI नंबर के आधार पर ट्रैक किया जा सकता है।

इस पोर्टल के माध्यम से भारत के सभी टेलीकॉम नेटवर्क्स पर खोए या चोरी हुए डिवाइस को ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही ब्लॉक किया गये मोबाइल को यदि कोई अन्य व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो उसे ट्रेस कर लोकेशन का पता भी लगाया जा सकता है। इससे मोबाइल खो जाने या चोरी होने पर उसका दुरुपयोग रोका जा सकता है। मोबाइल मिल जाने पर इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को सामान्य उपयोग के लिए अनब्लॉक भी किया जा सकता है।
आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह एक प्रभावी कदम है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...