बिहार में Patra पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान, अब मिलेगी इतनी राशि, आश्रितों के लिए भी बड़ी घोषणा

नीतीश कुमार ने बिहार में पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उनकी मृत्यु के बाद आत्रितों को मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। सीएम नीतीश कुमार ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार लगातार नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। इस बीच अब उन्होंने बिहार के पात्र पत्रकारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने बिहार के पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब पात्र पत्रकारों को पेंशन के रूप में 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी मृत्यु के उपरांत आश्रितों को मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

अब कितनी मिलेगी पेंशन?
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।

पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा
नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, “लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।”

कब होंगे बिहार चुनाव?
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। संभावना है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होंगे। चुनाव दो या तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर ही तारीखें तय की जाएंगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414