मालदीव स्वतंत्रता दिवस समारोह: PM मोदी हुए शामिल, जयशंकर ने द्वीप राष्ट्र की हीरक जयंती पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव को एक्स पर उसकी हीरक जयंती पर बधाई दी है।

मालेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के आजादी दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। द्वीप राष्ट्र मालदीव अपनी आजादी की हीरक जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को अपने इस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया है। यह भारत और मालदीव के रिश्तों में पुनः मजबूती का संकेत देता है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा संदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स एकाउंट पर मालदीव को दिए बधाई संदेश में लिखा, “मालदीव की आज़ादी की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) समारोह पर वहां की सरकार और जनता को बधाई। आज मालदीव की राजधानी माले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। हम भारत-मालदीव के बीच 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों का भी उत्सव मना रहे हैं और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

पीएम मोदी ने की मालदीव के उपराष्ट्रपति से मुलाकात
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी रिश्तों को अधिक मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414