17 सांसद ‘संसद रत्न’ से सम्मानित होंगे, सामने आए सभी के नाम, जानिए ऐसा क्या कर दिया इन्होंने काम?

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ये सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है, जो कि 21 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में 17 सांसदों को ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। इन सभी 17 सांसदों के नाम सामने आए हैं।

इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ये सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। सुप्रिया सुले (NCP-SP), रवि किशन (BJP), निशिकांत दुबे (BJP) और अरविंद सावंत (Shivsena-UBT) सहित 17 सांसदों ‘संसद रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी सांसदों को लोकसभा में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ सम्मान- 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

चार विशेष जूरी पुरस्कार भी शामिल
इन सम्मानों में चार विशेष जूरी पुरस्कार भी शामिल हैं, जो लगातार तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में उनके निरंतर योगदान को मान्यता प्रदान करते हैं। विशेष पुरस्कार भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एन के प्रेमचंद्रन (रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (NCP-SP, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए जाएंगे।

इन सभी सांसदों का 16वीं लोकसभा के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखा है। अन्य सम्मानित किए जाने वाले सांसदों में स्मिता उदय वाघ (BJP), नरेश म्हस्के (Shivsena), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (BJP), प्रवीण पटेल (BJP), विद्युत बरण महतो (BJP) और दिलीप सैकिया (BJP) शामिल हैं।

कृषि संबंधी स्थायी समिति को भी किया जाएगा सम्मानित
समिति श्रेणी में भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्ट की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...