मीडिया में आम आदमी दिखना चाहिए : प्रो. गुप्‍ता

एचजेयू में पीएचडी कोर्स वर्क शुरू

जयपुर. मीडिया में केवल उच्‍च वर्ग की ही चर्चा नहीं होनी चाहिए, बल्कि आम व्‍यक्ति के जीवन से जुड़ी खबरें भी दिखनी चाहिए। मीडिया क्षेत्र में शोध करने वाले शोधार्थियों को समाज और मीडिया के अंतर्संबंधों पर काम करना चाहिए। यह बात जानेमाने समाजशास्‍त्री और राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर राजीव गुप्‍ता ने कही। वे गुरुवार को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क के दौरान शोधार्थियों को संबोधित कर रहे थे। प्रो. गुप्‍ता ने शोधार्थियों से कहा कि शोध का विषय किसी की सलाह के बजाय अपनी पसंद के क्षेत्र को चुनें और शोध कार्य को करते हुए मीडिया सिद्धान्‍तों की मदद लें।

कार्यक्रम के दौरान विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुधि राजीव ने नए शोधार्थियों को उनके शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोर्स वर्क के दौरान आपकी उपस्थिति और अनुशासन से ही आप बेहतर शोध कर पाएंगे। प्रो. सुधि ने कहा कि शोध कार्य के लिए शोध पद्धति का चुनाव अपने विषय के अनुरूप करें और अपने शोध निर्देशक के निरंतर संपर्क में रहकर कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन विश्‍वविद्यालय के समन्‍वयक, अकादमिक एवं प्रशासनिक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। शोध केंद्र के समन्‍वयक डॉ. अजय कुमार सिंह ने धन्‍यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान जनसंचार संकाय की अधिष्‍ठाता डॉ. ऋचा यादव और विश्‍वविद्यालय कुलानुशासक सुश्री गरिमा श्री भी उपस्थित थीं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...