गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आज होगा भव्य रथयात्रा का आयोजन, हाइड्रोलिक रथ पर सवार होंगे भगवान् जगन्नाथ

आज पूरी गुलाबी नगरी ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष से गुंजायमान होगी जब भगवान् जगन्नाथ रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे| जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम के द्वारा 27 जून शुक्रवार को भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे शहर से लाखों भक्त नंदीघोष रथ पर सवार भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन करेंगे| रथ यात्रा जयपुर होटल (कलेक्टरेट सर्कल के पास) से शुरू होगी इसके बाद खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती सर्किल से अजमेरी गेट फिर न्यू गेट से होते हुए अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड की ओर से शाम 8.15 बजे राजस्थान स्काउट और गाइड्स गार्डन पर समाप्त होगी |

गुप्त वृन्दावन धाम के द्वारा होने वाली विशाल रथयात्रा के लिए विशेष हाईड्रोलिक रथ तैयार किया गया है जो अहमदाबाद में तैयार हुआ है और इसकी खासियत यह है की रास्ते में इसे बिजली के तारों से बचाने के लिए इसकी ऊँचाई कम ज्यादा की जा सकती है|
परंपरा के अनुसार गुप्त वृन्दावन द्वारा रथ यात्रा से एक दिन पहले गुरुवार को जयपुर के विभिन्न मंदिरों में विशेष मंदिर मार्जन सेवा( मन्दिरं की सफाई) की गई ।

मंदिर के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने बताया की भगवान् कृष्ण को द्वारिका से वृन्दावन वापिस ले जाने के लिए वृन्दावन वासियों ने भगवान् का रथ अपने हाथ से खींचा था,भगवान् कृष्ण वृन्दावन वासियों के इस प्रेम को देखकर भाव विभोर हो गए थे इसी की याद में हर वर्ष रथ यात्रा का आयोजन होता है |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...