सांगानेर में हल्की बारिश से जलभराव:पुष्पेंद्र भारद्वाज बोले- मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बनीं तालाब, लोगों को परेशानी

जयपुर. सांगानेर में हल्की बारिश ने शहर की सड़कों की स्थिति उजागर कर दी है। सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है।

उन्होंने बताया- सांगानेर के वार्ड 97 की जैन नसिया रोड पर जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। यहां से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सरकार बनने के बाद से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया। जेसीबी की मदद से जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पुष्पेंद्र भारद्वाज का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र की यह स्थिति है, तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुष्पेंद्र भारद्वाज के साथ इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, पार्षद राकेश चौधरी, कमलेश गूजर, धनराज मीणा सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारद्वाज ने मुख्यमंत्री पर ली चुटकी

इस दौरान पुष्पेंन्द्र भारद्वाज ने सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांगानेर में 20 साल से ज्यादा भाजपा के जनप्रतिनिधि विजयी हो रहे हैं। इसके बाद भी विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हु्आ। उन्होंने बताया कि सांगानेर में जितना भी विकास हुआ है, वह उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान करवाया था। उन्होंने कहा कि इस बार तो सांगानेर ने प्रदेश को मुख्यमंत्री भी दिया है, फिर भी विकास के नाम पर सिर्फ लोगों के मकान और दुकान ही तोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार सिर्फ घोषणाएं ही कर रही है, वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने तो हारने के बाद भी इतने विकास के कार्य करवा दिए, जितना मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कोई विधायक बिना धरातल की परिस्थितियों को जाने मुख्यमंत्री बन जाता है तो वह पांच साल में भी कुछ नहीं करवा पाता है।

ये रहे मौजूद

नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, पार्षद राकेश चौधरी , कमलेश गूजर , धनराज मीणा सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...